फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible 8 Box Office: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'मिशन इंपॉसिबल 8', जानें छठवें दिन का कलेक्शन

Thu, 22 May 2025 10:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mission Impossible 8 Day 6 Box Office: टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' आज छठवें दिन 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज - फोटो : यूट्यूब
भारत पाकिस्तान के तनाव की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज टल गई है। ऐसे में भारत में हॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। 17 मई को रिलीज हुई टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की रिलीज का आज छठवां दिन है। यह फिल्म अभी भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब है।
विज्ञापन

2 of 5
टॉम क्रूज - फोटो : यूट्यूब
मिशन इंपॉसिबल की छठवें दिन की कमाई
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' ने रिलीज के पहले ही दिन अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला था। इस दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने आज यानी छठवें दिन खबर लिखे जाने तक 3.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
टॉम क्रूज - फोटो : यूट्यूब
टॉम क्रूज की फिल्म का टोटल कलेक्शन
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' ने बीते दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज की कमाई मिला लें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक टोटल 53.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है। रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ कमाए थे। इसके बाद से लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। आज फिल्म ने सबसे कम कारोबार किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: मुट्ठी भर-भर कर टॉम क्रूज ने खाया पॉपकॉर्न, वीडियो वायरल होने पर कही ये बात

4 of 5
टॉम क्रूज - फोटो : यूट्यूब
50 करोड़ के माइलस्टोन में शामिल
‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ आज 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। चूंकि हाल ही में कोई भी बॉलीवुड की फिल्म रिलीज नहीं हुई है इसलिए टॉम क्रूज की फिल्म को फायदा मिला और यह छठवें दिन 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रही। कल राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज होने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टॉम क्रूज की फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ के बारे में
‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज की आठवीं फिल्म है। इसमें टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने किया है। फिल्म का बजट 3,340 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें