फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक को दिया था खास तोहफा, आज भी रखते हैं संभाल कर

Thu, 22 May 2025 07:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Gave Gift: अभिषेक बच्चन ने बताया है कि पहले गर्लफ्रेंड रहीं उनकी पत्नी ने उन्हें एक बार खास तोहफा देकर हैरान कर दिया था। वह यह तोहफा आज भी संभाल के रखते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन कपल में से एक हैं। दोनों ने एक दूसरे को कब से पसंद करना शुरू किया यह बात अभी भी रहस्य है। कई लोग कयास लगाते हैं कि दोनों 'कजरा रे' गाने के सेट पर मिले तब से उनके बीच प्यार पनपा। दोनों ने साल 2006 और 2007 में एक के बाद एक तीन फिल्में कीं। दोनों ने 'उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 3' में साथ में काम किया।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने ऐश्वर्या के बारे में की बात
रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने पहले गर्लफ्रेंड रही ऐश्वर्या राय के बारे में बात की है। अभिषेक ने बताया कि वह अमेरिकन सिंगर नेल्ली के फैन हैं। साल 2002 में उनका गाना 'नेल्लीज डिलेमा' रिलीज हुआ था। गाने के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि ये गाना नेल्ली और एश्वर्या का था। एक बार ऐश्वर्या ने उन्हें एक खास तोहफा देकर हैरान कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐश्वर्या ने अभिषेक को दिया तोहफा
उन्होंने कहा 'आपको पता है उन्होंने एक बार मेरे लिया क्या किया? मैं उनके साथ डेट पर था और उन्होंने मुझे एक चीज दी। उन्होंने नेल्ली से उनके माइक पर हस्ताक्षर करवाए। फिर वह माइक मुझे दिया। वह माइक मेरी मेज पर था। यह लम्हा हैरान करने वाला था।'
यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: 'चाची 420' से लेकर 'सागर' तक कमल हासन ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, शानदार रहा सफर

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
संभाल के रखते हैं तोहफा
अभिषेक ने बताया कि वह आज भी उस ऑटोग्राफ को संभाल कर रखते हैं और उनके डेस्क पर माइक के लिए एक खास जगह है।
अभिषेक ने उस वक्त को याद किया जब उन्होंने नेल्ली के साथ गाना गाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या ने सिंदूर फ्लॉन्ट किया
आपको बता दें बीते दिन कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर उतर कर हंगामा मचा दिया। वह सफेद ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या जब रेड कार्पेट पर उतरीं तब उन्होंने अपनी मांग में गहरा सिंदूर लगाया हुआ था। इंटरनेट यूजर ने अंदाजा लगाया कि ऐश्वर्या ने अपने सिंदूर से उन लोगों को जवाब दिया है जो लोग कह रहे थे कि ऐश्वर्या का अभिषेक के साथ रिश्ता खराब चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें