वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) हो या शरद (अंजुम शर्मा), सभी से दर्शक सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। दो शानदार सीजन के बाद अब यह सीरीज और ज्यादा मसालेदार अंदाज में अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने वाली है। अब हाल ही में, शो में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने सीजन 3 को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि शो में उनका पसंदीदा कलाकार कौन है।