शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर की शुरुआत में शत्रुघ्न ने फिल्मों में विलेन या साइड रोल निभाकर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। 'प्यार ही प्यार', 'रामपुर का लक्ष्मण', 'भाई हो तो ऐसा', 'हीरा' और 'ब्लैकमेल' जैसी कई फिल्मों में एक्टर ने छोटे-मोटे और सहायक किरदार निभाए। इसके बाद उन्होंने विलेन का किरदार निभाकर अपनी धाक जमाई और एक के बाद कई शानदार किरदार निभाए, जिनमें 'मेरे अपने', 'सबक', 'खिलौना', 'आ गले लग जा', 'झील के उस पार', 'जुआरी', 'रास्ते का पत्थर' और 'बॉम्बे टू गोवा' जैसी फिल्में शामिल हैं।