फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: मेरी क्रिसमस की प्रेस कांफ्रेंस में पूछे रटे हुए सवाल, प्रोड्यूसर सेंसर बोर्ड फुल ऑन एक्टिव

Thu, 04 Jan 2024 06:50 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

प्रेस कांफ्रेंस के न्यौते इन दिनों व्हाट्सऐप होते हैं और लिखा पढ़त के इस निमंत्रण में कहीं ऐसी कोई शर्त नहीं लिखी दिखी कि अगर किसी पत्रकार को कैटरीना, विजय सेतुपति या श्रीराम राघवन से कोई सवाल पूछना है तो उसकी जानकारी एक दिन पहले देनी होगी। 
विज्ञापन
1 of 4
मेरी क्रिसमस पीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' नए साल में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी बीते हफ्ते रिलीज हो चुका है। म्यूजिक कंपनी टिप्स फिल्म ‘रेस 3’ के बाद कोई बड़ी फिल्म लेकर आ रही है तो फिर एक इवेंट तो मुंबई में बनता ही है। सो, नए साल की फिल्मी शुरुआत होती है गुरुवार को हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की प्रेस कांफ्रेंस से। पूरी प्रेस कांफ्रेंस यूं हुई जैसे कि इसकी बाकायदा कोई स्क्रिप्ट लिखी गई हो। एकबारगी तो फिर से व्हाट्सऐप खोलकर भी देखना पड़ा कि वाकई निमंत्रण प्रेस कांफ्रेस का ही है या गलती से कोई और कार्यक्रम होना था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेरी क्रिसमस पीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेस कांफ्रेंस के न्यौते इन दिनों व्हाट्सऐप होते हैं और लिखा पढ़त के इस निमंत्रण में कहीं ऐसी कोई शर्त नहीं लिखी दिखी कि अगर किसी पत्रकार को कैटरीना, विजय सेतुपति या श्रीराम राघवन से कोई सवाल पूछना है तो उसकी जानकारी एक दिन पहले देनी होगी। लेकिन, मामला इस इवेंट में कुछ ऐसा ही नहीं नजर आया। बताया गया कि सवालों का ये सेंसर बोर्ड टिप्स म्यूजिक कंपनी ने लगाया ताकि सवाल वही पूछे जाएं जो दाएं बाएं भटकते हुए न हो या फिर निर्माता, निर्देशक या फिल्म के कलाकारों को कहीं अटकाते हुए न हों। 

Merry Christmas: स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं कटरीना कैफ, सादगीभरे अंदाज में महफिल लूट ले गए विजय सेतुपति
विज्ञापन

3 of 4
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हीं सवाल जवाब का दौर चला जो पहले से निर्धारित थे। इवेंट शुरू होने से पहले कुछ चुनिंदा मीडिया कर्मियों को सवाल रटाए भी जा रहे थे। ये देख याद आया करण जौहर को हाल का वो बयान जिसमें बताया गया कि कैसे इन दिनों फिल्म पत्रकारिता मुंबई में चल रही है या कि कुछ निर्माता चलाना चाह रहे हैं। बहरहाल, सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पहले से तय सवाल के जवाब में पूरी तैयारी के साथ कहा, 'फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ मै काफी लंबे समय से काम करना चाह रही थी। वह मेरी बकेट लिस्ट में शामिल थे। श्रीराम सर ने कहानी सुनाई तो कहानी सुनकर मैं काफी प्रभावित रही। हिंदी और तमिल संस्करण में उन्होंने बहुत ही खूबसूरत फिल्म बनाई है। हालांकि, मेरे लिए यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि तमिल मेरे लिए एक नई भाषा थी।'

विज्ञापन

4 of 4
मेरी क्रिसमस पीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' और 'जवान' के बाद हिंदी में बनी 'मेरी क्रिसमस' तीसरी फिल्म है। जब उनसे पूछा गया कि वह हिंदी सिनेमा में किस स्टार के साथ काम करना चाहते हैं?, विजय सेतुपति ने कहा, 'यह फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है कि फिल्म के निर्देशक किस किरदार में किसका चयन करते हैं। कैटरीना कैफ का मैं बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझे इस फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह काम के प्रति बहुत ही समर्पित हैं।' 

Priyanka Chahar: पहली बार तुषार कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका, शुरू की एकता की इस सीरीज की शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें