दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हो चुकी है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म में पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। 1988 में 27 साल की आयु में उनकी हत्या कर दी गई थी। मगर अपनी शानदार गायकी के चलते वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। इस फिल्म ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।