फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Ravindernath Sharma: सात हजार लोगों के ऑडिशन से तलाशे गए 15 कलाकार, ये सबके हौसले की फिल्म है

Sun, 14 Apr 2024 09:30 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अमित रविंद्रनाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
'तेवर' और 'बधाई हो' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा की फिल्म 'मैदान' गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने अपना स्वर्णिम युग देखा और इस फिल्म में 1951 और 1962 के एशियाई खेलों के दौरान भारतीय टीम के जुझारूपन को दर्शाया गया है। फिल्म ‘मैदान’ के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा से एक खास बातचीत।
विज्ञापन

2 of 7
अमित रविंद्रनाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार कैसे आया?
यह विचार बोनी कपूर का था। उन्होंने ही मुझे सैयद अब्दुल रहीम के बारे में बताया। मुझे लगा कि जब मुझ जैसे जागरूक फिल्मकार को ही उनके बारे में नहीं पता है तो बहुत सारे दूसरे लोगों को भी उनके बारे में नहीं पता होगा। मैंने कई लोगों से उनके बारे में बात भी की लेकिन ज्यादातर लोगों को कुछ नहीं पता था। तब मैंने फैसला किया कि इस गुमनाम नायक की कहानी मैं परदे पर लेकर जरूर आऊंगा।

विज्ञापन

3 of 7
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, ये भी आपको शुरू से पता था कि ये फिल्म आपके जीवन के कई साल लेने वाली है?
हां, जब फिल्म का विषय मुझे पता चला, तभी मुझे लग गया था कि ये फिल्म बनाना आसान नहीं होगा क्योंकि इसके लिए मुझे बहुत शोध करना पड़ेगा और लोगों से मिलना पड़ेगा। उस समय के जो खिलाड़ी रहे हैं, उनमें से काफी लोगों से हमने मुलाकात की भी। पी के बनर्जी, अरुण घोष, चुन्नी गोस्वामी, बलराम के अलावा अब्दुल रहीम के बेटे हकीम से भी खूब बातें हुईं। आज भी सारे खिलाड़ी रहीम साहब को बहुत इज्जत के साथ याद करते हैं। इन खिलाड़ियों के लिए तो रहीम साहब उनके फुटबॉल के भगवान है।

4 of 7
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन को इस किरदार के बारे में किसने बताया और कितना आसान या मुश्किल रहा, उनको राजी करना?
मेरे इस फिल्म से जुड़ने से पहले ही अजय देगन ने बोनी कपूर से फिल्म की कहानी सुन ली थी। वह पहले ही हां कर चुके थे। बस शर्त उनकी यही थी कि फिल्म की पटकथा पूरी हो जाने के बाद ही वह इस पर अंतिम फैसला करेंगे। अजय को लेकर मेरे दिमाग मे उनकी ‘सिंघम’ वाली छवि थी लेकिन उन्होंने जिस तरह से खुद को सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में परिवर्तित किया है, वह उनके अलावा और कोई नहीं कर सकता।
 
विज्ञापन

5 of 7
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के बाकी किरदारों को चुनना कितना मुश्किल रहा?
इस फिल्म के लिए हमें 15 ऐसे लोग चाहिए थे, जो अच्छे खिलाड़ी भी हों और अच्छे अभिनेता भी। साथ ही उनका असल खिलाड़ियों जैसा दिखना भी जरूरी थी। सभी खिलाड़ियों की तस्वीरें हमारे पास मौजूद थीं और हम एक एक करके अपने कलाकार चुनते गए। आपको जानकर अचरज होगा कि इन सारे कलाकारों को ढूंढने में ही हमें सवा साल लग गया। सात हजार लोगों के ऑडिशन हमने उस दौरान देखे थे। फिर इनकी डेढ़ साल ट्रेनिंग चली।

विज्ञापन

6 of 7
अमित रविंद्रनाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म बनाते समय निर्देशक को इसे कहने के तरीके में छूट लेने की कितनी इजाजत होती है?
सबसे बड़ी बात इन तरह की फिल्मों में यही होती है कि फिल्म वास्तविक लगनी चाहिए। 1952 का दौर न तो हमने देखा है और न ही दर्शकों ने। मैंने कोशिश की है कि दर्शकों को उस दौर में लेकर जाऊं। हमने बहुत गहराई के साथ फिल्म में काम किया है। फिल्म बनाने के लिए थोड़ी छूट तो लेनी ही पड़ती है। ‘मैदान’ एक फिल्म नहीं बल्कि फुटबॉल की एक भावनात्मक यात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2019 में शुरू हुई ये फिल्म अब जाकर 2024 में रिलीज हुई है, इस दौरान आपने अपना हौसला कैसे बनाए रखा?
ये फिल्म ही हौसले की फिल्म है। एक कलाकार के लिए धैर्य, लगातार मेहनत और अनुशासन सबससे ज्यादा जरूरी है। ये फिल्म कोविड के दौर से गुजरी। फिर फिल्म में बहुत ज्यादा वीएफएक्स है। फिल्म की शूटिंग हमने 2019 में शुरू की। मार्च 2020 तक हमारी फिल्म की 65 प्रतिशत शूटिंग खत्म हो गई थी। बस मैच और कुछ सीन बचे थे। मैच की शूटिंग शुरू होने वाली थी और लॉक डाउन लग गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच हैं, सारे खिलाड़ी बाहर से आने थे उनको आने की अनुमति नहीं मिल रही थी। शूटिंग पूरी हुई तो वीएफएक्स में बहुत समय लग गया। लेकिन, मुझे लगता है कि फिल्म के रिलीज के लिए यह सही समय है। 

Bollywood Celebs: डर के साए में जी रहे सलमान खान समेत ये सितारे, हमले के डर से मिल चुकी खास सुरक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें