Marvel Universe Characters: मार्वल यूनिवर्स के कई कैरेक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। अब तक कई ऐसे किरदार नजर आ चुके हैं जिनका जलवा पूरी दुनिया में देखने को मिलता है।
भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है, लेकिन जब बात मार्वल यूनिवर्स की हो, तो दर्शकों की दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। 25 जुलाई को रिलीज हुई ‘द फैंटास्टिक फोर’ ने पहले ही दिन 5.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ये साबित कर दिया कि भारतीय दर्शक अब भी सुपरहीरो फिल्मों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई लगभग बराबर रही और अब तक कुल 10.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मार्वल की इस नई फिल्म के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं मार्वल यूनिवर्स के वो किरदार, जिन्होंने दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी एक गहरी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
2 of 7
आयरन मैन
- फोटो : एक्स
आयरन मैन
मार्वल यूनिवर्स की बात हो और 'आयरन मैन' का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इस किरदार को बखूबी निभाया। उन्होंने इस कैरेक्टर में इस कदर जान डाली कि वो दर्शकों के दिलों में बस गया। भारत में भी 'आयरन मैन' की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और 'आयरन मैन' के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।
थॉर
'थॉर: लव एंड थंडर' जैसी फिल्मों ने इस किरदार को बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक में लोकप्रिय बना दिया है। क्रिस हेम्सवर्थ का दमदार अभिनय, हथौड़ा थामे हर सीन में अलग एनर्जी लगती है। भारत में थॉर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्मों को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में डब किया जाता है।
4 of 7
स्पाइडर मैन
- फोटो : एक्स
स्पाइडर मैन
'स्पाइडर मैन' शायद पहला सुपरहीरो है जिससे भारत के बच्चे परिचित हुए। पर आज के दौर में टॉम हॉलैंड वाले स्पाइडर मैन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। टॉम के अलावा टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड भी इस रोल को निभा चुके हैं और सभी की अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
5 of 7
लोकी
- फोटो : एक्स
लोकी
थॉर के भाई 'लोकी' को पहले एक खतरनाक खलनायक के रूप में देखा गया था, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों ने उसे एक दिलचस्प किरदार के रूप में अपनाया। टॉम हिडलस्टन की शानदार एक्टिंग और मार्वल की वेब सीरीज ‘लोकी’ ने इस किरदार को घर-घर में मशहूर कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
हल्क
- फोटो : एक्स
हल्क
मार्क रफैलो ने 'हल्क' के किरदार को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जब भी हल्क स्क्रीन पर आता है, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर होता है। यह किरदार ना सिर्फ शक्तिशाली है, बल्कि इसके पीछे की इमोशनल परतें भी दर्शकों को जोड़ती हैं।
ब्लैक पैंथर
'ब्लैक पैंथर' की कहानी सिर्फ एक सुपरहीरो की नहीं, बल्कि एक विरासत की है। लेटिटिया राइट ने भले ही इस किरदार को आगे बढ़ाया हो, लेकिन असली ब्लैक पैंथर चैडविक बोसमैन ही थे, जिनकी असमय मृत्यु के बाद ये किरदार खत्म कर दिया गया। इससे फैंस को गहरा झटका लगा था।