फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girl Parents Celebs: आलिया-रणबीर से लेकर सिड-कियारा तक, ये सेलेब्स कर चुके हैं नन्ही परी का स्वागत

Sat, 26 Jul 2025 02:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani-Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के नए-नवेले पेरेंट्स बने हैं। कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जानते हैं सिड-कियारा से पहले और किन सेलेब्स के घर आई है नन्ही परी।
विज्ञापन
1 of 9
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बने हैं। कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके साथ ही सिड-कियारा भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए, जो बेटियों के पेरेंट्स हैं। जानते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन से सेलेब्स हैं शामिल।

विज्ञापन

2 of 9
आलिया-रणबीर की बेटी राहा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में शामिल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसके बाद इसी साल नवंबर के महीने में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। अक्सर ही आलिया और रणबीर राहा के साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन

3 of 9
अनुष्का विराट के बेटे का नाम - फोटो : instagram/anushkasharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। शादी के चार साल बाद जनवरी 2021 अनुष्का एक बेटी की मां बनी थीं। अनुष्का-विराट की बेटी का नाम वामिका है।

4 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन-नताशा दलाल
अभिनेता वरुण धवन ने साल 2021 में अपनी स्कूल के दिनों की मित्र नताशा दलाल से शादी की थी। शादी के तीन साल से भी अधिक समय के बाद साल 2024 में वरुण धवन एक बेटी के पापा बने हैं। उनकी पत्नी नताशा ने जून 2024 में एक बेटी को जन्म दिया था। वरुण ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है। हालांकि, अभी तक वरुण और नताशा की बेटी का चेहरा सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

5 of 9
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
बॉलीवुड के रोमांटिक कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। कई साल चले अफेयर के बाद रणवीर और दीपिका दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद भी दोनों फिल्में करते रहे। शादी के लगभग छह साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया और कपल पेरेंट बना। रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।

विज्ञापन

6 of 9
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
इंडस्ट्री में करीना कपूर और कई अन्य हीरोइन के साथ नाम जुड़ने के बाद शाहिद ने जुलाई 2015 में मीरा कपूर को अपना जीवनसाथी बना लिया। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर सोशली प्यार लुटाते रहते हैं। शादी के लगभग एक साल के बाद शाहिद और मीरा एक बेटी के पेरेंट्स बने। मीरा ने अगस्त 2016 में बेटी को जन्म दिया। शाहिद की बेटी का नाम मीशा है। शाहिद और मीरा का एक बेटा भी है।

विज्ञापन

7 of 9
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा बसु-करण ग्रोवर
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस रहीं बिपाशा बसु अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण एक बेटी के पेरेंट्स बने। नवंबर 2022 में बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम देवी है।

8 of 9
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम

अथिया शेट्टी-केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने जनवरी 2023 में एक लंबे अफेयर के बाद क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की थी। इसके बाद इसी साल मार्च के महीने में अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। राहुल-अथिया ने अपनी बेटी का नाम इवाराह रखा है।

विज्ञापन

9 of 9
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के लगभग चार साल बाद 2022 में प्रियंका सरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी हैं। निक और प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है। प्रियंका अक्सर मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें