फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला को लगा कि वह मरने वाली हैं, सुनाई दिल झकझोर देने वाली दास्तां

Tue, 05 Nov 2024 08:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manisha Koirala:  मनीषा कोइराला ने एक बातचीत में बताया कि उन्होंने कैंसर से कैसे जंग जीती। अभिनेत्री ने इलाज के दौरान के अनुभवों को भी साझा किया, जो दिल को झकझोर देने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में तीन दशकों से ज्यादा काम किया है। वह सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री के लाखों करोड़ों प्रशंसक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में दी। अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी में कई मुश्किल लड़ाइयां लड़ी हैं। उनमें से एक है उनका कैंसर से लड़ना। अभिनेत्री को वर्ष 2012 में ‘ओवेरियन कैंसर’ का पता चला। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
कैंसर का पता चलते ही लगा सदमा
हाल ही में अभिनेत्री ने कैंसर के साथ जूझने के अनुभवों को साझा किया। इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की। एएनआई से बातचीत में मनीषा ने कहा कि जब उन्हें इसका पता चला तो उन्हें एक सदमा लगा। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें लगा कि वह  "मरने वाली हैं" और यह "उनके जीवन का अंत" था। अंत में उनके परिवार ने न्यूयॉर्क में उनका इलाज करवाने का फैसला किया। 
Sharda Sinha Chhath Songs: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना ‘छठ’ है अधूरा, देखें उनके टॉप गीतों की लिस्ट

 
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
डॉक्टर से बात करके अभिनेत्री को लगा कि वह मरने वाली हैं
अभिनेत्री ने कहा, "वर्ष 2012 में मुझे पता चला और मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह ‘ओवेरियन कैंसर’ का अंतिम चरण है। जब नेपाल में मुझे पता चला, तो मैं बहुत डरी हुई थी, जाहिर है, हर किसी की तरह, बहुत ज्यादा। हम जसलोक अस्पताल में थे। वहां भी जब डॉक्टर आए, दो, तीन डॉक्टर, बड़े डॉक्टर और मैंने उनसे बात की, तो मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। मुझे लगा कि यह मेरा अंत है।"

 

4 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
11 घंटे चला ऑपरेशन
 मनीषा ने आगे कहा, "हम कुछ दो, तीन जाने-माने लोगों, हस्तियों को जानते थे, हम जानते थे कि वह न्यूयॉर्क गए थे और इलाज करवाया था। मेरे दादा भी स्लोअन केटरिंग गए थे और इलाज करवाया था। अभिनेत्री ने इलाज के लिए न्यूयॉर्क में लगभग 5 से 6 महीने बिताए। उन्होंने अपने 11 घंटे के सफल ऑपरेशन के बारे में बताया और बताया कि कैसे डॉक्टर उनके परिवार के प्रति दयालु थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
ऑपरेशन के समय रुद्राक्ष रखा पास
अभिनेत्री ने कहा, "मेरी मां ने महामृत्युंजय की पूजा करके नेपाल से रुद्राक्ष लिया था और डॉक्टर को इसे अपने पास रखने के लिए दिया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे कैसे रखा, लेकिन वह इसे अपने पास रखने में कामयाब रहे, और ऑपरेशन के 11 घंटे बाद, उन्होंने कहा कि इस माला ने चमत्कार कर दिया है।” मनीषा ने यह भी साझा किया कि इलाज के दौरान वह कई बार निराश और हताश हो जाती थींं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने कैंसर से उबरने के बाद अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया और सोच लिया था कि अगर मौका मिलेगा तो अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मनीषा कोइराला को आखिरी बार संजय लीला भंसाली के वेब शो 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था। इस शो में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। 
Parineeti Chopra: परिणीति ने दी फैंस को बड़ी सौगात, अब यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी निजी जिंदगी से कराएंगी रूबरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें