फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: अर्जुन से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, दिए जिंदगी के ये सूत्र

Fri, 28 Jun 2024 01:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है।' हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर हुई पार्टी में भी मलाइका शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन पर हुई पार्टी में भी मलाइका शामिल नहीं हुई थीं, जिसके बाद खबरों का बाजार और गरम हो गया है। वहीं, मलाइका ने भी सार्वजनिक तौर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा ने आज शुक्रवार, 28 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है। कुछ के लिए आभारी होना चाहिए, कुछ पर गर्व करना चाहिए, कुछ को थामे रखना चाहिए, कुछ पर विश्वास करना चाहिए, कुछ से प्यार करना चाहिए, कुछ के लिए जीना चाहिए। जीवन में बहुत कुछ है।'


 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उनका ये नोट अर्जुन कपूर के जन्मदिन के बाद सामने आया है। अभिनेता के जन्मदिन की सामने आई तस्वीरों में मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। पार्टी में वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर और जान्हवी कपूर समेत अन्य कई सितारे बर्थडे बॉय के लिए चीयर करते नजर आए थे, लेकिन फैंस की निगाहें मलाइका को ढूंढ रही थीं। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया कि क्या वाकई में वे अब साथ नहीं हैं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के जन्मदिन पर भी मलाइका ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था, जिसे फैंस ने अभिनेता के साथ जोड़ा था। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, 'मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ पीछे भी भरोसा कर सकूं।' अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहें इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आईं, जब एक सूत्र ने मीडिया को बताया था कि उनका रिश्ता अब अपने रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, उस समय मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। हालांकि, अब बीते कई दिनों से दोनों के अलग होने की खबर सामने आ रही हैं। 

Anant-Radhika Wedding: 12 को शादी और 13 को आशीर्वाद समारोह, इस दिन होगा अनंत-राधिका की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें