फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Mehta Post Mortem Report: मलाइका के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने,  शरीर पर मिले चोटों के निशान

Thu, 12 Sep 2024 12:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मलाइका, जॉयस, अनिल मेहता, अमृता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने कल बुधवार को बांद्रा स्थित अपने घर की 6वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


मलाइका की मां ने दिया बयान
मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प ने कथित तौर पर कहा कि अनिल हर सुबह अखबार पढ़ने के लिए बालकनी में बैठते थे। घटना की सुबह, जॉयस ने लिविंग रूम में अनिल की चप्पलें देखीं और बालकनी में उन्हें ढूंढने गईं। वह वहां नहीं थे। इसके बाद वह रेलिंग पर गईं और नीचे हंगामा मचता देखा। बिल्डिंग का चौकीदार मदद के लिए चिल्ला रहा था, तभी उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।
Varun Aradya: कन्नड़ अभिनेता वरुण अराड्या पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


सामने नहीं आई है खुदकुशी की वजह
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की खुदकुशी की वजह फिलहाल सामने आई है। खबरों की मानें तो अनिल मेहता किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित नहीं थे और घुटने के दर्द को छोड़कर आमतौर पर उनका स्वास्थ्य ठीक रहता था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
Rakul Preet Singh: बिना बताए प्रभास की फिल्म से रकुल को किया गया था रिप्लेस, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन


मलाइका से मिलने पहुंचे ये सितारे
घटना के बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जहां रात करीब 8 बजे पोस्टमार्ट रिपोर्ट सामने आई। इस हादसे के बाद कई सारे सितारे मलाइका और उनकी मां से मिलने पहुंचे थे। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान, अर्जुन कपूर,  करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अनन्या पांडे, नेहा धूपिया, चंकी पांडे समेत कई सितारों को मलाइका के घर जाते देखा गया। मलाइका के पिता का जब निधन हुआ तो वह मुंबई में नहीं थीं। कथिततौर पर वह पुणे में थीं। उस बीच मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद अर्जुन कपूर भी वहां पहुंच गए थे।
Munjya: अभय वर्मा ने शरवरी वाघ के साथ कीं शानदार तस्वीरें साझा, बोले- मुंजा अभिनेत्री उनकी तानी पार्टनर हैं

आज हुआ अंतिम संस्कार
अनिल मेहता का अंतिम संस्कार आज हो गया है। वे पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मलाइका और उनके परिवार के अलावा खान परिवार के सदस्य भी अनिल मेहता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा अरशद वारसी, शिबानी दांडेकर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर सहित कई और स्टार्स भी आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें