'सारिपोधा सानिवारम' फिल्म के निर्माता इसके पोस्टर और गानों को रिलीज कर-करके दर्शकों के बीच माहौल बना रहे हैं। उनकी ये कोशिश फिलहाल तो रंग लाती हुई भी दिखाई दे रही है, क्योंकि लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। निर्माता अपने इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब फिल्म का मेकिंग वीडियो जारी करने जा रहे हैं।