फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के शीर्षक से उठा पर्दा? महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के नाम पर टीम ने दिया मजेदार अपडेट

Sat, 24 Aug 2024 08:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली 'एसएसएमबी 29' के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार नई जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर प्रशंसक अपडेट मांग रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
एस एस राजामौली- महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम: @urstrulymahesh, @ssrajamouli
एसएसएमबी वहीं अब फिल्म के नाम की चर्चा तेज हो गई है। भले ही निर्माताओं ने अभी तक फिल्म पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एसएसएमबी 29 की स्टार कास्ट और क्रू के बारे में कुछ दिलचस्प अटकलें काफी समय से चल रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब अफवाहों का बाजार गर्म है कि प्रोजेक्ट का आधिकारिक शीर्षक लगभग तय हो गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एसएस राजामौली ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म का शीर्षक तय कर लिया है, जो महेश बाबू के साथ उनका पहला ऑनस्क्रीन सहयोग है।
विज्ञापन

3 of 5
एस एस राजामौली- महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम: @urstrulymahesh, @ssrajamouli
भले ही निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक की घोषणा नहीं की है, लेकिन विजुअल डेवलपमेंट आर्टिस्ट टीपी विजयन के हालिया अपडेट ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। वे वर्तमान में एसएसएमबी 29 के लिए राजामौली के साथ काम कर रहे हैं। तस्वीर में क्रू मेंबर ने गोल्डन ईगल विंग्स प्रॉप्स की एक जोड़ी की तस्वीर साझा की। इस बीच राजामौली का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने एक ड्रीम प्रोजेक्ट 'गरुड़' के बारे में बात करते हैं।
 

4 of 5
एस एस राजामौली- महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम: @urstrulymahesh, @ssrajamouli
अब सोशल मीडिया पर अटकलें हैं कि महेश बाबू अभिनीत यह फिल्म भी वही प्रोजेक्ट हो सकती है और इसका नाम 'गरुड़' हो सकता है। इस बीच कुछ यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि एसएस राजामौली निर्देशित इस फिल्म में पौराणिक और काल्पनिक चीजें भी शामिल हो सकते हैं, जो गरुड़ से जुड़े हैं, जिसे भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर इस बारे में खबरें चल रही हैं, लेकिन एसएसएमबी 29 की टीम ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। महेश बाबू ने एसएस राजामौली की फिल्म के लिए एक्टिंग वर्कशॉप और फिजिकल ट्रेनिंग दोनों ही शुरू कर दी है। निर्देशक ने महेश बाबू के शिक्षक के रूप में अनुभवी अभिनेता नासर को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें