एस एस राजामौली और महेश बाबू
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @ssrajamouli, @urstrulymahesh
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हैदराबाद में तेजी से चल रहा है। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख का खुलासा अभी निर्माताओं की ओर से नहीं किया गया है, क्योंकि एसएस राजामौली पहले सब कुछ तय कर लेना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को लेकर आई नई जानकारी ने अब प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। खबर है कि 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग नवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में शुरू हो जाएगी।