फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में दिखा महेश बाबू और राम चरण की फिल्म का कनेक्शन, थिएटर में मच गया हल्ला

Fri, 12 Jul 2024 04:29 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज 28 साल बाद कमल हासन की हिट फिल्म 'इंडियन' का दूसरा भाग रिलीज हो गया है। कमल हासन के प्रशंसकों ने उन्हें 1996 में सेनापति के किरदार में देखा था, जिससे उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी और अब फिर से कमल हासन इतिहास को दोहरा रहे हैं। 'इंडियन 2' के रिलीज होने के बाद एक रोचक जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
आज 28 साल बाद कमल हासन की हिट फिल्म 'इंडियन' का दूसरा भाग रिलीज हो गया है। कमल हासन के प्रशंसकों ने उन्हें 1996 में सेनापति के किरदार में देखा था, जिससे उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी और अब फिर से कमल हासन इतिहास को दोहरा रहे हैं। 'इंडियन 2' के रिलीज होने के बाद एक रोचक जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'गेम चेंजर' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
'इंडियन 2' में दो बड़े दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की फिल्मों के गानों को इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक है राम चरण की आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' का गाना 'जगारंडी' और दूसरा है महेश बाबू की 'गुंटूर करम' का 'कुर्ची मदथा पेटी'। इन दोनों गानों को सुनते ही सिनेमाघरों में बैठे दर्शक नाचने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
'इंडियन 2' का निर्देशन शंकर ने किया है और राम चरण और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका वाली 'गेम चेंजर' को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जो जल्द ही देखने को मिलेगी। 'इंडियन 2' की बात करें तो इसमें कमल हासन के साथ-साथ काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, रकुल प्रीत, बॉबी सिम्हा और समुथिरकानी समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

4 of 5
इंडियन 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
इस फिल्म के पहले भाग में कमल हासन सेनापति का रोल निभाते हुए देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए नजर आए थे। उन्होंने इसमें दोहरी भूमिका निभाई थी और 'इंडियन 2' में भी वो सेनापति बनकर भ्रष्टाचारियों से जंग लड़ रहे हैं।

Indian 2: दक्षिण भारत में 'इंडियन 2' की धूम, 'सेनापति' की पोशाक पहने घोड़े से सिनेमाघर पहुंचा कमल हासन का फैन

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
'इंडियन 2' का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने साथ मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।  बता दें कि निर्देशक शंकर 'इंडियन 2' की रिलीज से पहले ही 'इंडियन 3' का भी एलान कर चुके थे, जिससे कमल हासन के प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे थे।

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के लुक बेमिसाल, भारतीय परिधान में जंचे और वेस्टर्न ड्रेस में भी मचाया धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें