फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election 2024: सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, परिवार संग वोट डालने पहुंचे शाहरुख खान

Wed, 20 Nov 2024 07:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही अक्षय कुमार, राजकुमार राव और कार्तिक आर्यन समेत कई हस्तियां वोट डालने पहुंचीं।
विज्ञापन
1 of 24
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने कार्तिक से लेकर सलमान तक कई सेलेब्स पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुई वाेटिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। राजकुमार राव और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान ने देर शाम मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। जहां सलमान हैवी सिक्योरिटी के बीच मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं शाहरुख इस माैके पर पूरे परिवार के साथ नजर आए। जानिए बुधवार को मुंबई में कौन से सेलेब्स मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 24
परिवार के साथ वोट देने पहुंचे शाहरुख खान - फोटो : PTI
परिवार के साथ शाहरुख खान
शाहरुख खान भी देर शाम परिवार के साथ वोट देने पहुंचे। मतदान केंद्र पर वो बेटे आर्यन, बेटी सुहाना और पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए।
विज्ञापन

3 of 24
सलमान खान भारी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुरक्षा के बीच सलमान ने दिया वोट 
सलमान खान भी भारी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर मतदान दिया। वापस लौटते वक्त उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर मौजूद फैंस का अभिवादन किया। गौरतलब है कि सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

4 of 24
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी इस बार नागरिकता मिलने के बाद अपना पहला वोट डाला। वोट डालने के बाद खिलाड़ी कुमार ने केंद्र पर मतदाताओं और खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए किए गए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के इंतजामों की भी सराहना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। मैं देख सकता हूं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया है। सभी को आकर वोट करना चाहिए क्योंकि यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है।'
विज्ञापन

5 of 24
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव वोट डालने वाले पहले कुछ सितारों में से एक थे। एक वीडियो में उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। अभिनेता ने लोगों से वोट डालने का आग्रह करते हुए कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है, मतदान करना जरूरी है। सभी लोग कृपया बाहर निकलें और मतदान करें। यह मतदान का दिन है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

6 of 24
जोया अख्तर-फरहान अख्तर-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जोया अख्तर-फरहान अख्तर-कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने भी बुधवार को मुंबई में अपना वोट डाला। अभिनेता को काली टोपी, सफेद शर्ट और डेनिम पहने देखा गया। संगीत निर्माता और गायक विशाल ददलानी ने भी बुधवार को मुंबई में अपना वोट डाला। अभिनेता फरहान अख्तर, जॉन अब्राहम, निर्माता और निर्देशक जोया अख्तर ने भी वोट डाला।
विज्ञापन

7 of 24
रणबीर कपूर, पद्मिनी-तेजस्विनी-सिद्धांत के साथ श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए देखा गया। अभिनेता ने सफेद टी-शर्ट और हरे रंग की कार्गो पैंट पहनी थी। श्रद्धा कपूर को वोट डालने के बाद देखा किया गया। उन्होंने अपनी मौसी पद्मिनी और तेजस्विनी कोल्हापुरी और भाई सिद्धांत कपूर के साथ महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए मतदान किया। अभिनेता शांतनु माहेश्वरी ने भी अपना कर्तव्य निभाते हुए वोट डाला।

8 of 24
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
बॉलीवुड कपल जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने बुधवार को वोट डाला। एमवीए पर भरोसा जताते हुए रितेश देशमुख ने कहा, 'महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी अपनी सरकार बनाने जा रही है...मेरे दोनों भाई जीतने जा रहे हैं।' वोट डालने के बाद जेनेलिया डिसूजा ने कहा, 'हर किसी को अपना वोट डालने का अधिकार है। लोगों को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, आप बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं।'

9 of 24
पति जैकी के साथ रकुल प्रीत और पत्नी के साथ राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
राकेश रोशन-रकुल प्रीत सिंह
वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन को मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचते हुए देखा गया। आज अपना जन्मदिन मना रहे अभिनेता तुषार कपूर ने चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति व निर्माता जैकी भगनानी के साथ महाराष्ट्र चुनाव के दौरान वोट डाला।

10 of 24
अनुपम खेर-अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अनुपम खेर-अली फजल
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से वोट करने की अपील की। कैप्शन में लिखा था, 'कृपया वोट करें। जय हो।', पोस्ट में लिखा था, 'अगर आप वोट नहीं करते हैं तो कभी शिकायत न करें।' इस साल की शुरुआत में पिता बने अली फजल अपना वोट डालने के लिए रिजवी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने साधारण कैजुअल कपड़े पहने थे और साथ में पानी की बोतल भी रखी थी।

11 of 24
सोनू सूद-शुभा खोटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोनू सूद- शुभा खोटे
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी बुधवार को मुंबई में वोट डाला। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से वोट डालने की अपील करना चाहूंगा। यह बहुत जरूरी है। वोट डालना हर किसी की जिम्मेदारी है, इसे छुट्टी की तरह न लें।' हिंदी और मराठी फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बना चुकी 87 वर्षीय अभिनेत्री शुभा खोटे ने भी मतदान किया। वह अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद थीं।

12 of 24
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्मिला मातोंडकर
अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ उर्मिला मातोंडकर ने भी अपना वोट डाला है। उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना वोट मार्क दिखाया और दूसरों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। उनकी पोस्ट में लिखा था, 'कृपया अपने लिए, अपने बच्चों के लिए अपने समाज के लिए और अपने महाराष्ट्र के लिए वोट करें।'

13 of 24
सलीम खान-सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलीम खान- सुनील शेट्टी
सलमान खान के माता-पिता, लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। अभिनेत्री शरवरी वाघ भी वोट डालने के लिए बाहर आईं। सुनील शेट्टी ने भी एक नागरिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाया और अपना वोट डाला।
 

14 of 24
अयाज खान हेमा मालिनी ईशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
अयाज खान-हेमा मालिनी
अभिनेता अयाज खान ने भी वोट डाला। वह अपनी नन्ही बेटी को साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी बेटी ईशा देओल के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। कवि और गीतकार गुलजार और उनकी बेटी फिल्म निर्माता मेघना गुलजार ने भी वोट डाला।

15 of 24
परेश रावल, राहुल बोस और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : PTI
परेश रावल- राहुल बोस औश्र सुनीता
परेश रावल, राहुल बोस ने भी वोट डाला। अभिनेता और राजनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। उन्होंने उत्सुक पत्रकारों को अभिनेता के बारे में सवालों के जवाब भी दिए और कहा कि गोविंदा दिन में बाद में मतदान करने आएंगे। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं। 

16 of 24
मतदान के बाद अभिनेता सोहेल खान, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और शर्लिन चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहेल खान- दीपिका चिखलिया और शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली को गर्व से दिखाया। रामायण अभिनेत्री दीपिका चिखलिया वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचीं। अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान वोट डालने के लिए अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे।

17 of 24
अभिनेता गोविंदा और 89 वर्षीय कलाकार प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

18 of 24
अरबाज खान-अर्जुन कपूर - फोटो : PTI
अरबाज खान-अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने भी अपना वोट डाला। सलमान खान के भाई, अभिनेता और निर्देशक अरबाज खान भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। टीवी एक्टर और सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ महाराष्ट्र चुनाव में वोट डाला। मीडिया से बात करते हुए राहुल वैद्य ने बताया कि दिशा ने पहली बार वोट डाला है। करणवीर बोहरा मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। अभिनेता अपने साथ पानी की बोतलें भी लाए थे, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

19 of 24
रोहित शेट्टी - फोटो : PTI
रोहित शेट्टी
कुछ देर पहले निर्देशक रोहित शेट्टी भी मतदान केंद्र पहुंचे, उन्होंने अपना वोट डाला है। साथ ही लोगों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

20 of 24
शंकर महादेवन परिवार के साथ - फोटो : PTI
शंकर महादेवन
गायक शंकर महादेवन भी ने अपना वोट डाला है, उन्होंने वोट डालने के बाद अपने परिवार के साथ फोटो साझा की। 

21 of 24
मोनालिसा-शरवरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा-शरवरी
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी वोट किया। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- वोट यानी मतदान डन। वहीं 'मुंज्या' फेम एक्ट्रेस शरवरी ने भी मतदान दिया। वोट डालने के बाद उन्होंने मां के साथ एक कार सेल्फी पोस्ट की। 

22 of 24
एक्टर संजय कपूर और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी वोट डालने पहुंचे - फोटो : PTI
संजय कपूर-माधुरी दीक्षित 
एक्टर संजय कपूर और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी वोट डालने पहुंचे। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। 57 साल की माधुरी ने तो इंस्टाग्राम पर भी एक स्टोरी शेयर कर सभी से पूछा- क्या आपने अपना वोट दिया?

23 of 24
मतदान के बाद पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
परिवार के साथ पहुंचे सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ वोट डालने पहुंचे। रवीना टंडन ने भी वोट डाला। साथ ही उनकी बेटी राशा थडानी ने अपना वोट डाला। गायिका श्रेया घोषाल अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए निकलीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन

24 of 24
वोट डालने पहुंचा अंबानी परिवार - फोटो : PTI
पूरे अंबानी परिवार ने किया मतदान 
उद्योगपति मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे। उनके साथ पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका ने भी मतदान किया। अंबानी के छोटे बेटे अनंत भी वोट डालने पहुंचे। अंबानी परिवार ने बाकी लोगों से भी वोट डालने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें