फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Movies: इन पांच हॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, एनिमेटेड मूवीज का रहा दबदबा

Mon, 06 Jan 2025 10:21 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Movies: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी अच्छा है। आइए जानते हैं उन टॉप 5 हॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बीते साल विश्वभर में शानदार प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बीते साल का आखिरी महीना कुछ ऐसी फिल्में लेकर आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। ‘पुष्पा 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भी भारत समेत विश्व में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं उन हॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने विश्व स्तर पर कलेक्शन के मामले में बढ़िया प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
इनसाइड आउट 2
14 जून 2024 को रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 12770 करोड़ रुपये का कलेक्शन विश्व भर में किया। इस फिल्म को 1670 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढे़ं: Top Hollywood Grossers: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्में, कौन से नंबर पर मुफासा? देखें लिस्ट
विज्ञापन

3 of 6
'डेडपूल और वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम
डेडपूल और वूल्वरिन
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रही फिल्म ‘डेडपूल और वूल्वरीन’ रही। 1675 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11180 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढे़ं: Mufasa India Record: खूब जमी जोड़ी बादशाह और लॉयन किंग की, डेडपूल एंड वुल्वरिन को पीछे छोड़ अब मुफासा नंबर वन

4 of 6
मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोआना 2
कमाई के मामले में एनिमेशन फिल्म ‘मोआना 2’ भी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 150 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने विश्व भर में 6105.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

5 of 6
डेस्पिकेबल मी 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेस्पिकेबल मी 4
चौथे नंबर पर एक बार फिर एक एनिमेशन फिल्म है। ‘डेस्पिकेबल मी 4’ ने भी ताबड़तोड़ कमाई की। यह फिल्म 100 मिलियन डॉलर के बजट में बनाई गई थी। इस फिल्म ने विश्व भर में 5868.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्यून पार्ट 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
ड्यून पार्ट 2
हॉलीवुड फिल्म ‘ड्यून पार्ट 2’ भी इस सूची का हिस्सा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया। 1575 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 5845 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें