'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', एक ऐसी फिल्म, जिसने दुनियाभर में अपना परचम लहराया है। फिल्म का निर्देशन पायल कपाड़िया ने किया है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बड़े-बड़े स्तर पर अपना कब्जा जमाया। कई नॉमिनेशन हासिल किए और अवॉर्ड भी बटोरे। फिल्म ने एक और इतिहास रचने हुए 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी अपनी जगह बनाई ली। हालांकि, यह फिल्म किसी भी श्रेणी में पुररस्कार अपने नाम नहीं कर सकी। फिल्म भले ही अवॉर्ड न जीत सकी है, लेकिन इसकी मेकिंग से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जो लोगों को जरूर जाननी चाहिए।