‘रॉकस्टार’ फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की बेहतरीन फिल्मों मेे से एक है। इस फिल्म की मूल रिलीज के 13 साल बाद भी दर्शक इसे बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। फिल्म इन दिनों एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल में ही फिल्म को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। मूल रिलीज के एक दशके के बाद भी दोबारा रिलीज होने पर भी इस फिल्म ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है।