फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: 'उठा के यहीं पटक दूंगा...', आसिम रियाज पर भड़के रोहित शेट्टी, इस कारण किया शो से बाहर

Mon, 29 Jul 2024 02:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी और अभिषेक कुमार पर भी आरोप लगाए। अभिषेक ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह गंदी झड़प पर उतर आए। आसिम ने अभिषेक पर उनकी पॉपुलैरिटी से जलने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
1 of 5
खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 - फोटो : एक्स
निर्देशक रोहित शेट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 शुरू हो चुका है। शो के नवीनतम एपिसोड में रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट आसिम रियाज के बीच एक बड़ा टकराव देखने को मिला है। इस विवाद से परेशान होकर रोहित अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आसिम को शो से बाहर कर दिया है। दोनों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टास्क पूरा करने में विफल होने पर आसिम ने निर्माताओं पर असंभव चुनौतियां देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रोहित शेट्टी और आसिम रियाज के बीच के बीच ये विवाद तक हुआ जब आसिम टास्क पूरा करने में विफल रहे। उनके शो के निर्माताओं पर आरोप लगाने के बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें वीडियो सबूत दिखाया कि टास्क बहुत संभव था। इसके बाद भी आसिम ने अपनी बहस जारी रखी। ये देखने के बाद रोहित शेट्टी ने भी अपना संयम खो दिया।  
विज्ञापन

3 of 5
खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 - फोटो : एक्स
उन्होंने आसिम पर गुस्सा करते हुए कहा, 'कल भी आपने बहुत बकवास की। सुन, मेरी बात सुन लो, वरना उठा के यहीं पटक दूंगा। मेरे साथ दुर्व्यवहार मत करो।' आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी और अभिषेक कुमार पर भी आरोप लगाए। अभिषेक ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह गंदी झड़प पर उतर आए। आसिम ने अभिषेक पर उनकी पॉपुलैरिटी से जलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' के निर्माताओं द्वारा उन्हें दिए जा रहे पैसे से तीन गुना ज्यादा कमाते हैं।

4 of 5
अभिषेक कुमार - फोटो : एक्स
आसिम ने कहा, 'मेरे पास इतना पैसा है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मैं छह महीने के भीतर चार कारें बदलता हूं। क्या आपको लगता है कि मुझे उस पैसे की जरूरत है? यह उन प्रशंसकों के लिए है जिनके लिए मैं यहां था, इन हारे हुए लोगों के लिए नहीं।' इसके बाद अभिषेक ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उनपर जूते से हमला कर दिया। इसके बाद वह गुस्से से वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 14 - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv
इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से बाहर निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मैंने 10 साल तक शो होस्ट किया है और 150-200 कंटेस्टेंट देखे हैं, लेकिन मैंने उनके जैसा कोई नहीं देखा।' रोहित ने रियलिटी शो से आसिम के बाहर होने की घोषणा करते हुए कहा, 'मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन वह अब इस शो में आगे नहीं रह सकते। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वह एक यंग किड हैं और भगवान उनका भला करे।' 

Amitabh Bachchan: फैन ने न्यू जर्सी में घर के बाहर लगाया था बिग बी का स्टैच्यू, गूगल मैप्स में मिली यह खास जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें