फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyaarah Gyaarah: धैर्य और राघव का दिखा 'ग्यारह ग्यारह' का ट्रेलर लॉन्च में धांसू अंदाज, कृतिका ने बिखेरा जलवा

Wed, 24 Jul 2024 05:56 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'ग्यारह ग्यारह' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ग्यारह ग्यारह' वेब सीरीज को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज इस सीरीज के ट्रेलर को लॉन्च किया गया है। जी5 की ओरिजनल सीरीज के ट्रेलर लॉन्च में सीरीज से जुड़े मुख्य कलाकारों के अलावा निर्देशक उमेश बिष्ट और निर्माता ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर भी मौजूद थीं। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज के लॉन्च के दौरान मेकर्स ने इस शो से जुड़े किन-किन बातों का खुलासा किया है --
विज्ञापन

2 of 5
कृतिका कामरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टीवी की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा 'ग्यारह ग्यारह' वेब सीरीज में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो में वे वामिका के किरदार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज के ट्रेलर को लॉन्च के दौरान कृतिका ब्लू ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने रोल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वे राघव और धैर्य के किरदारों के बीच एक मीडिएटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ग्यारह ग्यारह' की कहानी पास्ट और प्रजेंट के बीच घूमती नजर आने वाली है। शो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान राघव जुयाल अपने किरदार के बारे में बातें करते हुए बोले, 'मैं इस शो में युग आर्या की किरदार निभा रहा हूं। जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश में जुटा हुआ है, लेकिन यह कोई साधारण कहानी नहीं है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं'। 'ग्यारह ग्यारह' की कहानी पास्ट और प्रजेंट के बीच घूमती नजर आने वाली है। शो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान राघव जुयाल अपने किरदार के बारे में बातें करते हुए बोले, 'मैं इस शो में युग आर्या की किरदार निभा रहा हूं। जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश में जुटा हुआ है, लेकिन यह कोई साधारण कहानी नहीं है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं'। 

4 of 5
'ग्यारह ग्यारह' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ग्यारह ग्यारह' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान गुनीत मोंगा मीडिया से बातें करते हुए बोलीं, 'अब बॉलीवुड में सबकुछ बदल रहा है। ओटीटी के आ जाने से काफी नए रास्ते खुल गए हैं। अब नए लोग भी आसानी से काम कर रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'ग्यारह ग्यारह' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ग्यारह ग्यारह' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शो के बारे में बातें करते हुए निर्देशक उमेश बिष्ट कहते हैं, 'यह दो अलग-अलग युगों की कहानी है। यह कोई साधारण पुलिस और क्राइम की कहानी नहीं है। हमने इस शो में फिलॉसफी के साथ सस्पेंस पर भी काम किया है। यह शो टाइम ट्रेवलिंग को भी अलग अंदाज से दिखाएगा। मुझे उम्मीद है कि 'ग्यारह ग्यारह' दर्शकों को पसंद आएगी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें