कृति सैनन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इन दिनों वह किसी और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कथित तौर पर ग्रीस में अभिनेत्री का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रेडिट पर वायरल हुए इस वीडियो मे कहा जा रहा है कि वह अपने कथित प्रेमी कबीर बहिया के साथ हैं। ो