फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों के लिए खास रहेगा ये साल, इस वर्ष दो या उससे ज्यादा फिल्मों में आएंगी नजर

Fri, 26 Jul 2024 04:50 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की, जिनकी दो या उससे ज्यादा फिल्में इस साल रिलीज होंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
ये साल कुछ अभिनेत्रियों के लिए काफी अच्छा रहा है। उनकी एक के बाद एक फिल्में लगातार रिलीज हुई हैं और सफल भी हुई हैं। इन अभिनेत्रियों के अलावा उनके फैंस के लिए भी ये साल काफी शानदार रहने वाला है, जिन्हें उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियां कई बार पर्दे पर नजर आने वाली हैं। आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की, जिनकी दो या उससे ज्यादा फिल्में इस साल रिलीज होंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कृति सैनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सैनन
कृति सैनन हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्हें साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इस साल की शुरुआत में ही उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वह फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर इस वक्त हिंदी सिनेमा की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने लगातार अपने अभिनय क्षमता में सुधार किया है। वह लगातार फिल्मों में नजर आ रही हैं। इस साल वह 31 मई को रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद वह फिल्म 'देवरा' में एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। 

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
करीना कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वह इस साल की शुरुआत में फिल्म 'क्रू' में नजर आईं। इसके अलावा वह हंसल मेहता की फिल्म 'बकिंघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। इसके बाद वह मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
Akshay Kumar: तंजानिया में छुट्टियां मना रहे खिलाड़ी कुमार, पोस्ट साझा कर फैंस को दिखाईं झलकियां
विज्ञापन

5 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा पाटनी 
दिशा पाटनी हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'एमएस धोनी' समेत कुछ अच्छी फिल्मों में काम किया है। वह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आई हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन आदि कलाकारों के साथ आगामी फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 
पर्दे से रातों-रात गायब हुईं ये टीवी अभिनेत्रियां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @ @sharvari
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ की गिनती हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने लगातार अपनी फिल्मों के जरिेए दर्शकों का भरोसा जीता है। वह इस साल 7 जून को रिलीज हुई फिल्म 'मुंजा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। इस फिल्म के अलावा वह आगामी एक्शन ड्रामा 'वेदा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। 
Akshay Kumar: तंजानिया में छुट्टियां मना रहे खिलाड़ी कुमार, पोस्ट साझा कर फैंस को दिखाईं झलकियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें