फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti-Pulkit: पुलकित सम्राट पत्नी के लिए हमेशा साथ रखते हैं सैनिटरी पैड, कृति ने किया पति की खूबियों का बखान

Sat, 23 Mar 2024 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंधे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कृति और पुलकित की शादी  से जुड़े फोटो को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, कृति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो कृति खरबंदा ने बताया था कि पुलकित सम्राट अपने बैग में हमेशा सेनेटरी पैड और टैम्पॉन्स लेकर चलते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि वह यह बात इसलिए नहीं बता रही हैं क्योंकि यह आम सी बात है बल्कि जब वे दोस्त थे तब उन्होंने इस बात पर गौर किया था। जब वह पीरियड्स पर होती है तो वह उनकी मदद करते हैं। यही नहीं वह अपने दोस्तों, चचेरे भाई-बहनों और बहनों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करता है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति से जब पूछा गया कि पुलकित उनकी कैसे मदद करते हैं तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, पुलकित अपने बैग में हमेशा ही सेनिटरी पैड और टैम्पॉन्स लेकर चलते हैं। आपको यह दो चीजें उनके बैग में हमेशा मिलेंगी। कृति के मुताबिक, उन्हें इस तरह के लोगों के इर्द-गिर्द रहना अच्छा लगता है। हालांकि अभिनेत्री का मानना है कि हर आदमी को यह करना चाहिए और अपने पार्टनर को कंफर्टेबल महसूस कराना चाहिए।

4 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति ने बताया था कि जब उन्हें पीरियड्स होते थे तो पुलकित सम्राट उनका बहुत ख्याल रखते थे। अभिनेत्री  इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर पुलकित सम्राट की तारीफ होने लगी थी। एक यूजर ने लिखा, 'पुलकित काफी मैच्योर हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर किसी को यह करने की जरूरत है। यह अपने पार्टनर का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा, 'पुलकित सच में एक अच्छे पार्टनर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
 बता दें कि कृति खरबंदा से पहले पुलकित सम्राट ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी। उनकी शादी 2014 में हुई थी, पर कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया।

Joker 2: 'जोकर 2' में होगा संगीत का खजाना, एक या दो नहीं, 'देट्स एंटरटेनमेंट' सहित होंगे पूरे 15 गाने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें