फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रामायण के सेट से रणबीर संग वायरल तस्वीर पर कृष्णा ने दी सफाई, बोलीं-गोपनीय समझौते से बंधी हूं

Mon, 08 Jul 2024 06:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा की हाल ही में, आई तस्वीर ने ऑनलाइन काफी हलचल मचा दी है। नेटिजंस ने कृष्णा के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पूछताछ से हलचल ला दी, जो फिल्म की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंदिरा कृष्णा ने रणवीर की तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
तस्वीर के बारे में इंटरनेट पर मचे बवाल के बाद कृष्णा ने सामने आकर चीजें साफ किया है।  कौशल्या के रूप में अपनी भूमिका की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह एक सख्त गोपनीयता समझौते से बंधी हुई हैं और अपनी भूमिका या परियोजना के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
कृष्णा ने वायरल फोटो और रणबीर के साथ काम करने के अपने अनुभव पर चर्चा की। कृष्णा ने कहा, "मैं रणबीर का बहुत सम्मान करती हूं। मैंने अभी तक इस इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं देखा है। उनकी मौजूदगी काफी अलग है। वह देखभाल, प्यार दिखाते हैं।" कृष्णा ने आगे कहा, "यदि आप एक कोने में बैठे हैं, तो वह आपके पास आएंगे, आपको हाय हेलो करेंगे और आपके दिन के बारे में पूछेंगे। आजकल कौन ऐसा करता है? वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं।"

4 of 5
इंदिरा कृष्णा - फोटो : इंस्टाग्राम indirakrishna101
कृष्णा ने कहा, "वह सेट पर सभी को सहज महसूस कराते हैं।" उन्होंने सेट के अंदर और बाहर रणबीर कपूर के व्यवहार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "उनका रवैया बिलकुल अलग है। वह नकली नहीं हैं। वह नेगेटिव और नेगेटिव लोगों से दूर भागते हैं। वह खुद को 'स्टार' के रूप में पेश नहीं करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी वायरल तस्वीर को लेकर कृष्णा ने कहा, "यह सेट से लीक नहीं हुआ था। लोगों में एक तस्वीर लेने के लिए होड़ मच जाती हैं और कोई बहुत करीब से तस्वीरें लेने लगता है। लोगों को संभालना मुश्किल है।"

Jaanam Song: 'जानम' गाने के प्रोमो में दिखा विक्की और तृप्ति का रोमांस, यूजर ने कहा- कैटरीना दीदी, मैं ना सहती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें