सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में मौजूद हैं, जिनमें शुक्रवार को दो नई फिल्में 'उदयपुर फाइल्स' और 'अंदाज 2' भी शामिल हो गई। हालांकि, इस वक्त 'महावतार नरसिम्हा' के आगे कोई भी फिल्में टिकती नजर नहीं आ रही हैं। 'सैयारा' से लेकर 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार के दिन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।