फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day: 2017 में हुई थी पहली मुलाकात, सोनाक्षी को हुमा कुरैशी लगी थीं चेप, लेकिन आज हैं कमाल की दोस्त

Sun, 04 Aug 2024 10:21 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कई हस्तियों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोस्तों की कई जोड़ियों को अक्सर साथ में देखा जाता है या फिर उनके किस्से सुनने को मिलते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी मकी भी है। साल 2017 में पहली मुलाकात के बाद से आज 2024 तक आते-आते दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona/@iamhumaq

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona/@iamhumaq
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने 'डबल एक्सएल' फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सिंगापुर में हुए एक पुरस्कार समारोह में हुई थी। हालांकि, तब तक दोस्ती होने लायक कोई संकेत नहीं मिले थे या इसे आजकल की भाषा में कहे तो दोनों की वाइब मैच नहीं हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona/@iamhumaq
रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा से हुई अपनी पहली मुलाकात को लेकर बताया कि हुमा बहुत बात कर रही थीं और उस वक्त उन्हें ऐसा लगा था कि वो इतना चेप क्यों हो रही हैं। वहीं, हुमा का कहना है कि अगर सोनाक्षी आपको बना लेती हैं तो फिर आप पीछे मुड़कर तो नहीं देख सकते।

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
दोनों की दोस्ती में अहम मोड़ तब आया था, जब एक बार सोनाक्षी सिन्हा, हुमा के घर गई थीं, जिसके बारे में नवविवाहिता सोनाक्षी बताती हैं कि उस दिन उन्होंने खूब मस्ती की थी, जो अभी तक जारी है और यही वो दिन था, जब उनकी दोस्ती पर मजबूती का ठप्पा लग गया था। 

Murari Re-Release: 23 साल बाद फिर से रिलीज हो रही 'मुरारी' ने बनाया रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग में कमाए इतने रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamhumaq
हुमा कुरैशी की सबसे अच्छी चीज बताते हुए सोनाक्षी ने कहा कि वो सभी लोगों के साथ घुलमिल जाती हैं। उसे लोगों को संभालने की कला आती हैं। यह ऐसी चीज है, जिसे वो भी सीखना चाहती हैं। वहीं, हुमा ने सोनाक्षी के बारे में कहा कि अगर वो आपसे मुलाकात का वादा या कुछ भी करने का कहती हैं, तो वो हमेशा उसे करती हैं।

Box Office Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची डेडपूल एंड वूल्वरिन, अजय और जान्हवी की फिल्मों का रहा बुरा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें