आशा भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle
50 से 90 के दशक के बीच उन्होंने संगीतकार ओपी नैयर, आरडी बर्मन, खय्याम और बप्पी लहरी जैसे संगीतकारों के साथ काम किया और कई सदाबहार गाने गाए। उनके द्वारा गाए गए गानों की लिस्ट बेहद लंबी है। उनके कुछ यादगार गानों की बात की जाए तो उनमें ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘दम मारो दम’, ‘मेरा कुछ सामान’, ‘चुरा लिया है तुमने’ और ‘ये मेरा दिल’ शामिल हैं।