सलमान खान की शादी और उनकी प्रेमिकाओं को लेकर अक्सर चर्चा चलती रहती हैं। भाईजान का नाम ऐश्वर्या राय से लेकर संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ, सोमी अली और यूलिया वंतूर तक के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में, जब यूलिया वंतूर का जन्मदिन मनाया गया तो उस दौरान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई। दरअसल, सलमान खान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनका जन्मदिन मनाया था। इन सभी नाम के अलावा भी एक और नाम ऐसा है, जो सलमान खान की पहली प्रेमिका थी।