डेडपूल एंड वूल्वरिन ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दुनियाभर के दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर आर रेटेड श्रेणी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। रयान रेनॉल्ड ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनने और कई अन्य रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।