साल 2024 के पहले तीन महीने पूरे हो चुके हैं। अभी तक कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। पिछले साल के शुरुआती तीन महीने में भी ऐसा ही देखने को मिला था। आज हम आपको साल 2023 और 2024 के पहले तीन महीनों में हिंदी फिल्मों के कारोबार की तुलना करके बताएंगे। इससे एक तस्वीर हमारे सामने होगी कि पहली तिमाही में कारोबार के लिहाज के कौन सा साल बेहतर रहा।