फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने लुटाया अनन्या पांडे पर प्यार, नेकलेस में खूबसूरत दिखीं 'खो गए हम कहां स्टार'

Mon, 15 Apr 2024 08:02 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में जहां अक्सर अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट की खबरें आती रहती हैं वहीं कुछ अभिनेत्रियां आपस में दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को साझा करती हैं। 'खो गए हम कहां' स्टार अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर पक्की सहेलियां हैं। दोनों आपस में दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को साझा करती हैं। आइए आपको बताते हैं श्रद्धा ने अपनी सहेली को क्या गिफ्ट भेजा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिनेमाघरों में छाई 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मैदान' की कमाई में उछाल
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं। जामनगर से लौटते हुए अनन्या ने श्रद्धा को इग्नोर भी किया था, लेकिन हाल ही में अनन्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर को टैग किया।  दरअसल श्रद्धा कपूर ने अनन्या पांडे के लिए एक गिफ्ट भेजा था। 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंटाग्राम हैंडल से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को साझा किया। उस तस्वीर में उन्होंने श्रद्धा को टैग करते हुए लिखा, 'प्यारी श्रद्धा इस हार के लिए शुक्रिया। इसे पहन कर मैं सितारों जैसा महसूस कर रही हूं।' तस्वीर में अनन्या एक खूबसूरत से सितारों वाले हार में नजर आ रही हैं।

4 of 5
अनन्या और श्रद्धा - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में अपने मिलनसार अंदाज के लिए मशहूर हैं। अनन्या की स्टोरी पर श्रद्धा ने तुरंत रिएक्ट करते हुए लिखा, 'तुम इस नेकलेस में बेहद खूबसूरत लग रही हो।' सोशल मीडिया पर अनन्या और श्रद्धा के दोस्ती के खूब चर्चे हो रहे हैं। आपको बताते चलें आने वाले दिनों में श्रद्धा 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अनन्या पांडे  फिल्म 'कंट्रोल' में दिखाई देंगी। इस फिल्म से पहले अनन्या 'खो गए हम कहां' में एक्टिंग के जलवे बिखेरती नजर आई थीं। दर्शकों ने अनन्या की इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 

Celebs: कभी खलनायक तो कभी हीरो...अपनी ही फिल्म में डबल रोल निभा खुद से ही दो-दो हाथ करते नजर आए ये सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें