आज दो अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार के साथ पूरी स्टार कास्ट पहुंची। इस दौरान अभिनेताओं ने प्रेस से बातचीत की और अपनी फिल्म के बारे में जानकारी साझा की। इवेंट में अभिनेता अक्षय कुमार ने खूब मस्ती की और खेल भी खेला। ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी मजेदार रहा। आइए जानते हैं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कौन-कौन पहुंचा और क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
2 of 5
एमी विर्क और मुदस्सर अजीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एम्मी विर्क और मुदस्सर अजीज ने साझा किए अनुभव
‘खेल खेल में’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता एमी विर्क भी बाकी स्टार कास्ट के साथ पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपनी जर्नी को साझा किया। एमी विर्क ने खुद को स्काई ब्लू ब्लेजर और ब्लैक पैंट के साथ स्टाइल किया था। उनके साथ फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज भी नजर आएं। उन्होंने कॉमेडी फिल्मों को लेकर अपने विचार साझा किए। Bigg Boss OTT3: पूर्व प्रतियोगी और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने की भविष्यवाणी, ये सितारा उठाएगा ट्रॉफी
विज्ञापन
3 of 5
'खेल खेल में' स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद
अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। हालांकि, किन्हीं कारणों की वजह से अभिनेत्री तापसी पन्नू इसका हिस्सा नहीं बन सकी। इवेंट के दौरान अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य, प्रज्ञा, वाणी और निर्देशक मुदस्सर अजीज मौजूद थें।
4 of 5
अक्षय कुमार ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खेला गेम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खेल-खेल में चेक किए पर्सनल मैसेज
इवेंट के दौरान अभिनेता ने सभी के सवालों के बड़े ही मजेदार ढंग से जवाब दिए। उन्होंने लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर एक कहानी सुनाते हुए कहा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। वहीं, अभिनेता ने फिल्म की थीम फॉलो करते हुए एक गेम भी खेला, जिसमें उन्होंने वहां मौजूद कुछ चुनिंदा लोगों के मैसेज भी पढ़ें। इस खेल का सभी ने लुत्फ उठाया