फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 19: 19वें दिन 'खेल खेल में' की हुई सबसे कम कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Mon, 02 Sep 2024 08:34 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खेल खेल में' सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 19वां दिन है और इसने अभी तक 30 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं की है। 'खेल खेल में' की 19वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि आज फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 19वां दिन है और इसने अभी तक 30 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं की है। 'खेल खेल में' की 19वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि आज फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' ने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसने पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.05 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.85 करोड़ और पांचवे दिन दो करोड़ रुपये, छठे दिन 1.2 करोड़ रुपये और सातवें दिन 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Amar Ujala Samvad: कंगना ने देश छोड़ने का क्यों बना लिया था मन? 'अमर उजाला संवाद' में अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आठवें दिन भी कलेक्शन में कमी दिखाई दी और फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद नौवें दिन 0.7 करोड, दसवें दिन 1.35 करोड़, ग्यारहवें दिन 1.75, बारहवें दिन 0.85 करोड़, तेरहवें दिन 0.8 करोड़, चौदहवें दिन 0.65 करोड़, पंद्रहवें और सोलहवें दिन 0.65, सत्रहवें दिन 1.1 करोड़ और अठारहवें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Siddique: यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता सिद्दीकी, अग्रिम जमानत की लगाई गुहार

4 of 5
खेल खेल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने 19वें दिन 0.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पिछले दो दिनों से कमाई में मामूली सा इजाफा हुआ था और सोमवार आते ही फिर से कमाई में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अभी पूरे आंकड़ों का आना बाकी है। अभी के आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो फिल्म ने कुल 29.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Varun Dhawan: वरुण की आगमी फिल्मों में दिखेगा रोमांस-थ्रिलर-एक्शन, कृति-कीर्ति और जान्हवी के साथ जमेगी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan
'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, केकेएम फिल्म और वकाउ फिल्म्स ने किया है। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, आदित्य सील, फरदीन खान और प्रज्ञा जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई है। 



Bollywood News: IC 814: The Kandahar Hijack में काम करने पर क्या बोले Rajeeiv Thakur l Vijay Verma
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें