फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Star: विदेश में जन्मे हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे, भारत आकर दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

Fri, 16 Feb 2024 09:29 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ है। इन सितारों ने भारत में आकर अपने टैलेंट के दम पर खास जगह बनाई है। भले ही ये कलाकार भारत के नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाकर इन्होंने खूब वाहवाही लूटी है।
विज्ञापन
1 of 6
कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, इमरान खान - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ है। इन सितारों ने भारत में आकर अपने टैलेंट के दम पर खास जगह बनाई है। भले ही ये कलाकार भारत के नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाकर इन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। इस लिस्ट में ऐसे कई सितारों के नाम शामिल हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड को अपनी कर्म भूमि बनाया, लेकिन इनका जन्म विदेश में हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। अभिनेत्री की मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उसी तरह आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है। वे अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर अभिनेत्री अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Rajeev Khandelwal: 'मैं ऐसा कलाकार नहीं हूं', शोटाइम में अरमान का किरदार निभाने पर बोले राजीव खंडेलवाल
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। आलिया भट्ट की तरह उनका भी जन्म विदेश में हुआ था। दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। बता दें कि, दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्म के समय उनके पिता एक्सटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम की वजह से दानिश शहर में थे।

4 of 6
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान
अभिनेता इमरान खान का जन्म अमेरिकी स्टेट विस्कॉन्सिन के कैपिटल मैडिसन में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के अलग होने के बाद इमरान भारत वापस लौट आए थे। इमरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। आमिर ने अपने भांजे को अपनी ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'जाने तू या जाने न' से फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें:  Rakul Preet Singh: शादी से पहले ट्रोल हो रही हैं रकुल? बोलीं- सोशल मीडिया पर मजबूत सोच रखने की है जरूरत
विज्ञापन

5 of 6
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ - फोटो : social media
कैटरीना कैफ
आलिया की तरह ही कैटरीना कैफ भी ब्रिटिश सिटिजन हैं। दरअसल, उनका जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। एक्ट्रेस के पैरेंट्स भी ब्रिटिश सिटिजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी
सनी लियोनी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  सनी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी हैं। सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। सनी एक्टिंग करियर से शुरू करने से पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Love Storiyaan Review: जो डूबे आग के दरिया में और पहुंचे पार, ऐसी ही छह प्रेम कथाओं की अद्भुत करुण पुकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें