बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा के भतीजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा, अभिनेता के बारे में खबर वायरल होने के बाद अस्पताल पहुंचने वाली पहली लोगों में से थीं। इसके अलावा अभिनेता से मिलने के लिए विनय आनंद और दीपक सावंत भी अस्पताल पहुंचे हैं। विनय आनंद ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट भी साझा किया है।