फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashish 2024: कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ, सितारों का लगा जमावड़ा

Wed, 15 May 2024 10:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल है, जिसका आयोजन 15 मई से 19 मई, 2024 तक मुंबई में किया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कशिश प्राइड फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल है, जिसका आयोजन 15 मई से 19 मई, 2024 तक मुंबई में किया जाएगा। यह फेस्टिवल का 15वां संस्करण है। फेस्टिवल के श्रीगणेश के मौके पर कई फिल्मी सितारों ने दस्तक दी, जिनकी तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। इस फेस्टिवल में एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के लोगों से जुड़ी फिल्में देखने को मिलेगी।  
विज्ञापन

2 of 5
किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'लापता लेडीज' की निर्देशक किरण राव इस फेस्टिवल के जूरी सदस्यों में शामिल हैं। वह पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस फेस्टिवल से बहुत सालों से जुड़ना चाह रही थीं। इसमें एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के लोगों की फिल्म दिखाई जा रही है। उन्हें प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। इस साल वह जूरी भी हैं, जिसके चलते उन्होंने कई सारी फिल्में देखी।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाली कुलकर्णी नीली रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हमने कशिश फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ किया है। मुझे गर्व हो रहा है कि मैं इस साल इसके जजों में से एक हूं। कई सालों से कशिश के साथ जुड़ने की इच्छा थी। हमने कई बेहतरीन फिल्में देखी। भारत से भी अच्छी फिल्में देखने को मिली। कई सारी फिल्में दिल को छू लेने वाली थी।

4 of 5
विपिन शर्मा और अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरण राव और सोनाली के अलावा फिल्म अभिनेता विपिन शर्मा भी इस फेस्टिवल के शुभारंभ के मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद हस्तियों के साथ तस्वीरें खिंचाई। उन्होंने तारे जमीन पर, धनक, पान सिंह तोमर, शादी में जरूर आना, होटल मुंबई समेत कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरुण सोबती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता बरुण सोबती भी कशिश फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। मालूम हो कि उन्होंने 200 हल्ला हो, ड्राई ड्रीम्स, तू है मेरा संडे, 22 यार्ड्स जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो इस प्यार को क्या नाम दूं, बात हमारी पक्की है, दिल मिल गए जैसी टीवी शो में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें