कई अभिनेत्रियों ने अपने रील लाइफ में निभाए गए संस्कारी बहू के किरदार से खूब नाम कमाया है। मशहूर होने के साथ-साथ इन अभिनेत्रियों ने दर्शकों को इंस्पायर भी किया है।
विज्ञापन
1 of 6
रुपाली गांगुली, दिव्यांका त्रिपाठी, परिधि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा जगत की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है और कलाकारों की जिंदगी भी इसी चकाचौंध के इर्द-गिर्द घूमती है। टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को अक्सर हॉट और गग्लैमर अंदाज में देखा जाता है। कई अभिनेत्रियों ने अपने रील लाइफ में निभाए गए संस्कारी बहू के किरदार से खूब नाम कमाया है। मशहूर होने के साथ-साथ इन अभिनेत्रियों ने दर्शकों को इंस्पायर भी किया है। इनमें कई अभिनेत्रियां जितनी संस्कारी छोटे पर्दे पर नजर आती हैं, हकीकत में भी उतनी ही संस्कारी हैं। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी
ये हैं मोहोब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अभिनेत्री ने छोटे पर कई संस्कारी किरदार निभाए हैं। दिव्यांका अपने रील किरदारों की तरह रियल लाइफ में भी बहुत संस्कारी हैं। वे अपने परिवार वालों का खूब ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपने सीरीयल के किरदार की तरह अभिनेत्री रियल लाइफ में भी काफी संस्कारी और सुशील हैं। वह अपने पति और बच्चे को पूरा समय देती हैं। सोशल मीडिया अक्सर वह परिवाक के साथ तस्वीरें साझा करती हैं।
4 of 6
परिधि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिधि शर्मा
जोधा अकबर फेम परिधि शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। शो जोधा अकबर से घर-घर में जोधा बाई के नाम से मशहूर होने वाली अभिनेत्री हकीकत में भी बेहद संस्कारी हैं। अपने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अक्सर अपनी सादगी भरी तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
देबिना बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
देबिना बनर्जी
टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी का नाम इस सूची में शामिल है। एनडीटीवी इमेजिन की रामयण में माता सीता का किरदार अदा करने वाली देबिना असल जिंदगी में भी बेहद संस्कारी हैं। वह भारतीय रीति-रिवाजों को भी पूरे दिल से निभाती हैं। देबिना पूरे परिवार के साथ सभी तीज-त्योहार पुरी खुशी और उत्साह के साथ मनाती हैं।
दिशा परमार
एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आने वाली दिशा परमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। असल जिंदगी में दिशा बेहद ही संस्कारी हैं। वह मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं। अभिनेत्री अपने पति और बच्चे के साथ-साथ अपने सास-ससुर का भी पूरा ध्यान रखती हैं।