फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan Sara Ali Khan: कार्तिक आर्यन ने सारा को सबके सामने लगाया गले, अनन्या पांडे का रिएक्शन हुआ वायरल

Thu, 05 Sep 2024 08:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की सीरीज 'कॉल मी बे' के प्रीमियर पर कई सेलेब्स नजर आए, लेकिन सबकीं निगाहें जाकर ठहर गईं जब कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को गले लगाया। इस दौरान सारा और कार्तिक को एक साथ यूं देखकर अनन्या का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
'कॉल मी बे' प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की सीरीज 'कॉल मी बे' के प्रीमियर पर कई सेलेब्स नजर आए, लेकिन सबकीं निगाहें जाकर ठहर गईं जब कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को गले लगाया। इस दौरान सारा और कार्तिक को एक साथ यूं देखकर अनन्या का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
'कॉल मी बे' प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे इन दिनों सीरीज 'कॉल मी बे' में को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। 'कॉल मी बे' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सुहाना खान, अगस्त्य, करण जौहर, सैफ अली खान, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन जैसे कई नामी स्टार्स शामिल हुए। स्क्रीनिंग के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस सभी में एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें सारा और कार्तिक एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों को एक साथ देखकर अब अनन्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
'कॉल मी बे' प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
‘कॉल मी बे’ प्रीमियर नाइट में कार्तिक और सारा को कई सालों के बाद एक साथ देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हुए। इस प्रीमियर पर सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ आयी थीं। इस दौरान कार्तिक, सारा और इब्राहिम तीनों साथ में बात करते दिखे। तीनों की बॉन्डिग काफी स्ट्रांग दिखी। बात करते-करते सारा-कार्तिक ने एक-दूसरे को गले लगाया। अब इस वीडियो पर प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 

4 of 6
'कॉल मी बे' प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन और सारा एक-दूसरे से बात करते और एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। अनन्या, कार्तिक के बगल में खड़ी हैं, जब कार्तिक से बात कर रहे हैं और बाद में जब वह उन्हें गले लगा रहे होते हैं। इस दौरान अनन्या का रिएक्शन देखने लायक था। 

विज्ञापन

5 of 6
'कॉल मी बे' प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसक भी अनन्या के इस रिएक्शन पर अपनी राय लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'अनन्या जेलस लग रही है', एक यूजर ने लिखा, 'अनन्या इतनी इंसिक्योर क्यों दिख रही हैं', एक यूजर ने लिखा, 'बाप रे अनन्या का चेहरा तो देखो, जब कार्तिक ने अनन्या को गले लगाया-ओएमजी'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉल मी बे' प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने लिखा, 'सारा-कार्तिक की केमेस्ट्री कमाल की है', एक यूजर ने लिखा, 'शादी कर लो!' एक यूजर ने लिखा, 'क्या वो दोनों फिर से साथ में है'। दरअसल, प्रशंसक कार्तिक और सारा को एक साथ देखकर इसलिए भी खुश हैं क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक समय था जब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे को डेट करते थे। हालांकि कभी दोनों की ओर से उनके रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सारा और कार्तिक को एक-साथ देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। बता दें 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें