फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की मां को इस बात के लिए हो रही परेशानी, 'भूल भुलैया 3' से जुड़ा है मामला

Sun, 03 Nov 2024 05:57 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan's Mother Struggle:कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी मां अपनी समस्या के बारे में बात करती नजर आ रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन- माला तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। सिनेमाघरों में दर्शक लगातार फिल्म देखने उमड़ रहे हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि कैसे उनकी मां को एक परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन वो इसके लिए संघर्ष करने के बाद भी खुश हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक की मां माला तिवारी को आई ये समस्या
रविवार को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाटग्राम पर एक प्यारा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता की मां माला तिवारी अपनी परेशानी साझा करती नजर आ रही हैं। दरअसल उनकी मां 'भूल भुलैया 3' की टिकट बुक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए सीट नहीं मिल रही है। वीडियो में अभिनेता की मां फिल्म की टिकट बुक करने को लेकर संघर्ष करती नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी की वजह से उन्हें बुक माई शो पर टिकट नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन की मां को नहीं मिल रही फिल्म की टिकट
अभिनेता ने इस मजेदार वीडियो क्लिप को साझा करते हुए लिखा, "मम्मी को भी टिकट नहीं मिल रही। यह समस्या होने पर बहुत खुशी है।" वीडियो में, कार्तिक की मां सोफे पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जो उन्हें टिकट पाने में होने वाली परेशानी के बारे में बता रही हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं, "पूरा पीला पीला दिख रहा है, कहीं भी हरा-हरा नहीं दिख रहा।" फिर कार्तिक उनसे मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, "अब टिकट कहां से बुक करें?"

Matka: मटका के ट्रेलर के कायल हुए निर्देशक पा रंजीत, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरूआत
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' इस महीने 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कार्तिक आर्यन की ये हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा "सिंघम अगेन" से टकराई। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने बताया कि 'भूल भुलैया 3' ने अपने पहले दिन 36.60 करोड़ रुपये कमाए, जो कार्तिक की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने महज दो दिनों में 68.48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
Chunky Panday: चंकी पांडे को करियर की शुरुआत में करना पड़ा परेशानी का सामना, बयां की अपनी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
साल 2007 में रिलीज हुई थी मूल फ्रेंचाइजी 
'भूल भुलैया 3' इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। साल 2007 में रिलीज हुई मूल फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद साल 2022 में रिलीज हुई 'भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में थे। अब इसके तीसरे किस्त में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। 
Sarabhai vs Sarabhai: जब 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के लिए संशय में रहीं रूपाली गांगुली, आतिश कपाड़िया का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें