फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID: मिलिट्री स्तर पर हुई सीआईडी की शूटिंग, मैनहोल और सीवेज में भी उतरने से कलाकारों ने नहीं किया इनकार

Sun, 03 Nov 2024 05:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘सीआईडी’ के सीनियर इंस्पेक्टर दया ने पिछले सीजन के अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने बताया कि इस शो की शूटिंग मिलिट्री स्तर पर हुई थी।
विज्ञापन
1 of 5
सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी के सबसे मशहूर शोज में से एक ‘सीआईडी’ फिर से वापसी करने को तैयार है। हाल ही में एक बातचीत शो में  सीनियर ‘इंस्पेक्टर दया’ का किरदार निभाने वाले दया ने पिछले सीजन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे इसके कलाकारों ने 20 वर्षों तक इसकी अवधारणा को बनाए रखा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम
मैनहोल और सीवर में भी किया प्रवेश
दया ने खुलासा किया कि ‘सीआईडी’ का फिल्मांकन "सैन्य मानसिकता" के साथ किया गया था, जहां किसी ने भी चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए कभी मना नहीं किया, यहां तक कि दृश्यों के लिए मैनहोल और सीवर में प्रवेश करने से भी। 
Celebs: मायानगरी में छाए ये गांव की मिट्टी के अनमोल रत्न, सितारों ने अभिनय और काबिलियत के दम पर पाया यह मुकाम

 
विज्ञापन

3 of 5
सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम
शूटिंग के दौरान नहीं होते थे बोर
दया ने पहले के सीजन के दौरान कलाकारों के बीच साझा की गई सौहार्दपूर्ण के बारे में प्यार से बात की। यूट्यूब चैनल एपी पॉडकास्ट पर एक साक्षात्कार में, दया ने ‘सीआईडी’ की तुलना पारंपरिक टीवी सोप से की, जहां अभिनेता आमतौर पर एक ही सेट पर शूटिंग करते हैं कभी हम किसी बड़े स्टार के साथ शूट करते थे तो कभी दूसरे अभिनेताओं के साथ। हर एपिसोड में हमारे पास करीब 15-17 लोकेशन होती थीं। इसलिए हम बोर नहीं होते थे।”

 

4 of 5
सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम
सभी को बताया सीआईडी का मजदूर
दया ने इस बातचीत में सेट पर सभी के साथ होने वाले समान व्यवहार पर भी विचार साझा किया। उन्होंने कहा, “हर अभिनेता के लिए, अभिनय सेट पर बस एक काम था। कोई समझौता नहीं था और कोई भी स्टार नहीं था। हम सभी ‘सीआईडी’ में मजदूर थे।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम
मेकअप रूम करते थे साझा
दया ने आगे कहा, “दूसरे शो में हर अभिनेता अपनी वैनिटी वैन चाहता है, चाहे उसकी स्थिति कुछ भी हो। यहां तक कि छोटे एक्टर्स, जिन्हें लोग पहचान नहीं पाते, वह भी अलग जगह की मांग करते हैं। सीआईडी में, हममें से करीब 7-8 लोग एक ही मेकअप रूम साझा करते थे। अगर हमें अलग-अलग कम्पार्टमेंट दिए भी जाते तो हम उन्हें खोलकर एक बड़ा साझा स्थान बना लेते जहां हम साथ में खाना खाते और मौज-मस्ती करते। कोई भेदभाव नहीं था। किसी को भी बड़ा या छोटा अभिनेता नहीं माना जाता था, ना ही शो छोड़ने की योजना बनाने वाले लोगों के साथ अलग व्यवहार किया जाता था। हम सभी इंसान थे, एक-दूसरे के साथ सम्मान से पेश आते थे। यह एक सैन्य व्यवस्था की तरह था। हर कोई अपना काम करता था और कोई भी खुद को श्रेष्ठ या हीन नहीं समझता था।” उन्होंने साझा किया कि इसकी शूटिंग मिलिट्री स्तर पर की गई थी। 
Sarabhai vs Sarabhai: जब 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के लिए संशय में रहीं रूपाली गांगुली, आतिश कपाड़िया का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें