फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने की शाहिद कपूर की तारीफ, बोलीं- उनके बिना 'जब वी मेट' पूरी नहीं हो पाती

Sat, 21 Sep 2024 03:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत की गई है। 20 सितंबर से शुरू हुआ ये समारोह 27 सितंबर तक चलेगा, जिसमें करीना की कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसी बीच, करीना कपूर ने एक हालिया साक्षात्कार में अपनी चर्चित फिल्म जब वी मेट को लेकर बातचीत की।
 
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत की गई है। 20 सितंबर से शुरू हुआ ये समारोह 27 सितंबर तक चलेगा, जिसमें करीना की कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसी बीच, करीना कपूर ने एक हालिया साक्षात्कार में अपनी चर्चित फिल्म जब वी मेट को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जब वी मेट' - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
बेबो की फिल्म जब वी मेट को रिलीज हुए 17 साल बीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अक्सर चर्चा होती रहती है। इसमें बेबो ने गीत का किरदार अदा किया था, जिसे लोग बहुत पंसद करते हैं। ब्रूट को दिए साक्षात्कार में करीना कपूर से इसी फिल्म को लेकर पूछा गया कि उन्हें इस फिल्म और गीत के किरदार में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अपने जवाब में करीना कपूर ने पलक झपकने से पहले कहा कि सब कुछ। करीना ने आगे कहा कि गीत एक महत्वाकांक्षी इंसान थीं और हर कोई उसकी तरह जीना और बनना चाहता था। मालूम हो कि करीना का किरदार एक पंजाबी लड़की का होता है, जो एक दिन ट्रेन में आदित्य नाम के बिजनेसमैन से मिलती हैं, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।

Rajinikanth: राजनीतिक सवाल पूछने पर भड़के रजनीकांत, 'वेट्टैयान' के ऑडिया लॉन्च में हुए थे शामिल

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
जब वी मेट में शाहिद कपूर ने आदित्य का रोल किया था। करीना कपूर ने इस बातचीत में शाहिद की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने फिल्म में बढ़िया काम किया। उन्होंने आगे कहा कि वाकई में शाहिद के बिना फिल्म पूरी नहीं हो पाती। करीना ने यह भी कहा कि जब हाल ही में, उन्होंने जब वी मेट देखी तो लगा कि ये बड़ी खास फिल्म है।

Mukesh Khanna: 'पैसा फेंक तमाशा देख, कितना कमाओगे पैसा?' पान मसाला का विज्ञापन करने वालों पर फिर भड़के 'भीष्म'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
जब वी मेट का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी। इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। जब वी मेट के बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर ने उड़ता पंजाब फिल्म में काम किया था। करीना कपूर अगली बार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इसे दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

Saripodhaa Sanivaaram: नानी के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सारिपोधा सानिवारम'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें