सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
हाल ही में, मीडिया से बातचीत के दौरान करीना से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही सैफ के साथ काम करेंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "उम्मीद है कि जल्द ही।" करीना ने आगे कहा, "मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगी। अभी वह पहली बार तेलुगू फिल्म देवरा में काम कर रहे हैं, जो अगले सप्ताह रिलीज हो रही है। लोग इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इसलिए मैं जल्द ही उनके साथ कुछ करना पसंद करूंगी।"