फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: प्लीटेड विंटेज बनारसी साड़ी में करीना का शानदार लुक, शाही अंदाज में बेबो के लुक पर फिदा फैंस

Thu, 19 Sep 2024 11:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर खान बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। करीना का हर एक लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आता है। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान करीना प्री-ड्रेप्ड बनारसी साड़ी में नजर आईं। उनका यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर हमेशा से ही अपने शानदार फैशन सेंस से प्रशंसकों को चकित करती आई हैं। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान करीना ब्लैक और गोल्ड कढ़ाई वाली बनारसी साड़ी में नजर आईं। उनका यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। करीना ने एक अनोखे स्टाइल में विंटेज बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि अमित अग्रवाल ने तैयार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बता दें करीना कपूर का यह क्लासी पीस अमित अग्रवाल की लेटेस्ट कॉउचर लाइन से है। करीना ऑफ-द-शोल्डर नेकलाइन और खूबसूरत प्लीट्स के साथ एक अच्छी तरह से ड्रेप की गई बनारसी साड़ी में नजर आईं। इस दौरान करीना साड़ी के साथ बेमिसाल एक्सेसरीज के साथ बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
एक्सेसरीज की बात करें तो करीना ने खूबसूरत साड़ी के साथ ड्रॉपलेट नेकलेस और कमाल के इयररिंग्स पहनें। इसके साथ ही उन्होंने उंगलियों में गोल्ड मैचिंग रिंग्स भी पहनीं। करीना कपूर का लेटेस्ट ब्लैक और गोल्ड साड़ी गाउन लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, 'करीना का रीयल स्टाइल है लाजवाब', एक और फैन ने लिखा, 'क्या खूबसूरत आंखें हैं', एक और फैन ने लिखा, 'गॉर्जियस'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना के इस लुक पर सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मृणाल ठाकुर ने लिखा, 'देवी', भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'शानदार', सोहा अली खान ने दो लाल रंग के हार्ट इमोजी भेजे। इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने करीना के इस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। हाल ही में करीना सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में नजर आईं। इसके अलावा करीना निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन में अवनी बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें