बुधवार को करीना कपूर खान उनके नाम पर शुरू होने वाले फिल्म फेस्टिवल के शुभारंभ पर पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने 25 वर्ष के सिनेमाई यात्रा के अनुभवों, फिल्मों और किरदारों के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने इस सम्मान के लिए पीवीआर सिनेमा और उनके प्रशंसकों का धन्यवाद किया और आभार जताया। इस दौरान उन्होंने खुद को इंडो वेस्टर्न आउटफिट में पेश किया, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
17 सितंबर को अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एक ट्रेलर साझा कर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही इस सम्मान के लिए पीवीआर और आईनॉक्स का आभार भी जताया था। करीना साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की। कभी वह ‘पू’ बनीं तो कभी ‘गीत’ हर तरह के किरदार में करीना ने शानदार प्रदर्शन किए। उनके इस योगदान का जश्न मनाने के लिए इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
4 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना ने स्पेशल अनाउंसमेंट के दौरान बातचीत में अपने अनुभवों को साझा किया। अपने सिनेमाई करियर को याद किया। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि लोग उन्हें, उनकी फिल्मों और किरदारों को इतना पसंद करते हैं तो कैसा महसूस होता है? जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ‘यह ऐसा लगता है कि मैंने कल ही अपना पहला शॉट दिया, ऐसी उर्जा मेरे अंदर मुझे महसूस होती है। मैं खुद को धन्य समझती हूं। मैं आज बहुत खुश हूं कि मैं यहां हूं।’
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साथ ही करीना ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म के बारे में भी बात की। उन्होंने ‘बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर कहा कि यह एक बहादुर फिल्म है, जो इंग्लैंड के एक छोटे से शहर की एक महिला की कहानी को दिखाती है। करीना ने अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा की और सवालों के जवाब भी दिए।