'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
सोशल मीडिया पर उनकी लंबी पोस्ट के एक हिस्से में लिखा था, 'स्त्री 2 की जबर्दस्त मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता सिर्फ मैडॉक फिल्म्स के लिए जश्न नहीं है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा और भारतीय मुख्यधारा के सिनेमा के जश्न के रूप में देखा जाना चाहिए। पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफिस की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए जांच के दायरे में रहा है। महामारी के बाद के दर्शक विकसित हो रहे हैं और कई बार उनका आकलन करना मुश्किल होता है, लेकिन स्त्री 2 की मेगा सफलता ने न केवल एक ठोस कहानी और जमीनी कंटेंट की ताकत को मान्य किया है, बल्कि यह भी पुष्टि की है कि दृढ़ विश्वास, साहस और अवधारणा, कहानी पर ध्यान और दर्शकों के साथ जुड़ाव टिकट खिड़की पर भरपूर लाभांश देंगे।'