साउथ इंडियन सिनेमा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में ऐसा धमाका किया है कि बाकी फिल्मों के कलेक्शन फीके पड़ गए हैं। वीकेंड हो या वीकडे, दर्शकों का क्रेज इस फिल्म के लिए लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और पवन कल्याण की ‘ओजी’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकने की पूरी कोशिश कर रही हैं, मगर मुकाबला अब एकतरफा नजर आ रहा है।