फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renuka Shahane Birthday: सलमान की भाभी, तो कभी बहन बन दर्शकों के दिलों पर किया राज; जानें रेणुका की फिल्में

Tue, 07 Oct 2025 01:36 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Renuka Shahane Movies: आज मंगलवार को अभिनेत्री रेणुका शहाणे का जन्मदिन है। इस खास अवसर पर जानेंगे उनकी शानदार फिल्मों के बारे में, जिन्होंंने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

विज्ञापन
1 of 5
रेणुका शहाणे और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका शहाणे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। फिर बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। एक्ट्रेस को सिर्फ हिंदी फिल्मों ही नहीं, बल्कि मराठी भाषाई फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। आज 07 अक्तूबर को रेणुका शहाणे अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनकी जबरदस्त फिल्मों के बारे में, जिनमें उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों को..

विज्ञापन

2 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में साल 1994 में 'हम आपके हैं कौन' फिल्म रिलीज हुई थी। सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने अभिनेता की भाभी का किरदार निभाा था, जिनका नाम पूजा था। इस फिल्म मे रेणुका के किरदार ने सबको दीवाना बना लिया था। हालांकि, बाद में फिल्म में उनके किरदार की मौत हो जाती है, जो काफी भावुक पल था दर्शको के लिए। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल ने जिसे अपना कहा - फोटो : एक्स

दिल ने जिसे अपना कहा
अतुल अग्निहोत्री के निर्देशन में साल 2004 में 'दिल ने जिसे अपना कहा' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेणुका शहाणे ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी अदाकारी दर्शकों को पसंद आई थी। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थीं।

4 of 5
3 स्टोरीज - फोटो : एक्स

3 स्टोरीज
ऋचा चड्ढा और शरमन जोशी अभिनीत '3 स्टोरीज' फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें रेणुका शहाणे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। उनके किरदार का नाम फ्लोरी मेंडोंका था। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन मुखर्जी ने किया था, जो थ्रिलर-ड्रामा फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बकेट लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बकेट लिस्ट
तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन मे साल 2018 में एक फिल्म आई थी 'बकेट लिस्ट'। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को काफी पंसद किया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें