फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Mon, 08 Apr 2024 07:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत एक ओर बीजेपी की टिकट पर अपनी राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर वे राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' भी दर्शकों के सामने लाने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस बीच हाल ही में दिए साक्षात्कार में फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने महिलाओं के लिए अपनी बात सामने रखी और साथ ही फिल्म के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार के साथ सिनेमाई इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने न केवल अभिनय किया है, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी किया है। अभिनेत्री ने इस बारे में बात की कि आखिर इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित यह फिल्म क्यों बनाई। कंगना का कहना है कि साल की सबसे बड़ी राजनीतिक ड्रामा रिलीज में से एक मानी जाने वाली इस फिल्म का उद्देश्य इतिहास पर एक वास्तविक चित्रण प्रदान करना है।
Prabhas Next Film: 'सीता रामम' के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, कब शुरू होगी शूटिंग? जानें
विज्ञापन

3 of 5
इमरजेंसी - फोटो : Social media
कंगना रनौत ने कहा कि जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, चाहे वह इंदिरा गांधी हों या कोई अन्य महिला, मुझे महिलाओं के प्रति बहुत सहानुभूति है। मैं इसका दिखावा नहीं कर सकती और मेरे दिल में महिलाओं के लिए सम्मान भी है, इसलिए मैंने उनके लिए बहुत काम किया है। मैंने इंदिरा गांधी के पूरे जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई है और जब आप एक कलाकार होते हैं तो हर चीज प्रेरणा का काम करती है। उन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने वह फिल्म बनाई, इसलिए जब यह सामने आएगी तो मुझे लगता है कि हर किसी को यह पसंद आएगी। उन्हें इसे एक मनोरंजन फिल्म के रूप में देखना चाहिए।
OTT This Week: ओटीटी पर मजेदार होगा यह सप्ताह, क्राइम-थ्रिलर की दुनिया में ले जाएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में

4 of 5
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान के साथ जो घटनाएं घटीं, उन घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं? उन कारणों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में हमारे संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। एक नेता की विश्वसनीयता, गहरी छिपी सुरक्षा, असुरक्षा, ताकत या कमजोरी, सभी कारकों पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में हमारे संविधान में कोई हस्तक्षेप न हो, इसलिए मैंने यह फिल्म बनाई।
Allu Arjun Birthday: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन का 42वां जन्मदिन, जूनियर एनटीआर से लेकर आलिया भट्ट ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत संचित बल्हारा और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिया गया है। 'इमरजेंसी' 14 जून 2024 को स्क्रीन पर आने वाली है।
Kriti Sanon: 'निर्माताओं को महिला प्रधान फिल्मों पर भी पैसा लगाने की जरूरत है', क्रू की सफलता पर बोलीं कृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें